विश्व

Heathrow Airport : हीथ्रो एयरपोर्ट बंद, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

Uma Verma
22 March 2025 8:36 AM IST
Heathrow Airport : हीथ्रो एयरपोर्ट बंद, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
x

वर्ल्ड | लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर लगी आग के कारण संचालन पूरी तरह बाधित हो गया है। इस घटना के चलते हजारों उड़ानें प्रभावित हुई हैं और लाखों यात्री फंसे हुए हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने आग पर काबू पाने के बाद भी सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से सेवाएं रोक दी हैं।

"यात्रियों को हो रही परेशानी"

फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों को लंबी कतारों और असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का रूट डायवर्ट किया गया है, जबकि कुछ को पूरी तरह रद्द करना पड़ा है।

"एयर इंडिया ने दी जानकारी"

इस घटना के बाद एयर इंडिया ने अपने यात्रियों को सलाह दी है कि वे उड़ान की स्थिति के बारे में अपडेट लेते रहें। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया है।

"सामान्य होने में लगेगा समय"

हीथ्रो प्रशासन का कहना है कि वे जल्द से जल्द संचालन सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यात्रियों को कुछ और घंटों तक इंतजार करना पड़ सकता है।


Next Story