विश्व

दिल दहला देने वाली घटना! अमेरिका में छह साल के बच्चे ने छोटी बहन को मारी गोली, माता-पिता गिरफ्तार

Sarita
28 July 2022 8:47 AM IST
Heartbreaking incident! Six-year-old child shoots younger sister in America, parents arrested
x

फाइल फोटो 

अमेरिका में गन फायरिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अमेरिका में गन फायरिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजातरीन घटनाक्रम इंडियानापोलिस के उत्तर-पूर्व स्थित मंसी शहर का है। मंगलवार को यहां एक छह साल के बच्चे ने अपने घर में पांच साल की बहन के सिर में गोली मार दी। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में हुआ हत्या का खुलासा
पुलिस ने कहा कि जैकब ग्रेसन ने जांचकर्ताओं को बताया कि उनके छह वर्षीय बेटे ने तिजोरी में गोलियों से भरी रखी दो बंदूकों में से एक को उठा लिया और अपनी बहन को गोली मार दी। उप पुलिस प्रमुख मेलिसा क्रिसवेल ने कहा कि 28 वर्षीय ग्रेसन और उसकी 27 वर्षीय पत्‍‌नी किम्बर्ली ग्रेसन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बच्चे को शूटिंग रेंज में ले गए थे माता-पिता
वहीं, बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसे अपने माता-पिता के बेडरूम में तिजोरी की चाबी मिली थी। उस वक्त उसकी मां सो रही थी, उसने वहां से बंदूक उठा ली और छोटी बहन के सिर में गोली मार दी। बच्चे की मां किम्बर्ली ग्रेसन ने कहा कि वह और उनके पति बेटे को बंदूक चलाने के तरीके सिखाने के लिए कुछ समय पूर्व एक शूटिंग रेंज में ले गए थे।
300 से अधिक गोलीबारी की घटनाएं सामने आई
बता दें कि इस साल अमेरिका में अब तक 300 से ऊपर गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के चलते 22 जून को अमेरिकी सांसदों ने गन सेफ्टी बिल को मंजूरी दे दी थी।
इस साल पूरे अमेरिका में 300 से अधिक सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं सामने आई।
24 मई को टेक्सास में एक सामूहिक गोलीबारी में 19 बच्चों सहित कई लोग मारे गए थे।
31 मई को न्यू आरलियन्स में गोली लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी।
अमेरिका में फ्रीडम डे परेड के दौरान गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई और 31 लोग घायल हुए।
Next Story