विश्व

भारत व ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते की अपार संभावनाएं : ब्रिटिश वित्तमंत्री सुनक

Renuka Sahu
3 July 2022 12:43 AM GMT
Great potential for free trade agreement between India and Britain: British Finance Minister Sunak
x

फाइल फोटो 

ब्रिटिश वित्तमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि वित्तीय सेवा के क्षेत्र में भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर अपार संभावनाएं हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ब्रिटिश वित्तमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि वित्तीय सेवा के क्षेत्र में भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा, एफटीए पर वार्ता के साथ दोनों देशों में घनिष्ठ आदान-प्रदान की भी रोमांचक उम्मीद है।

इंडिया ग्लोबल फोरम के यूके-इंडिया अवॉर्ड से पहले ऋषि सुनक ने कहा कि वह फिनटेक जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के लिए बड़ा मौका देखते हैं। उन्होंने भारतीय बीमा बाजार को खोलने के फैसले का भी स्वागत किया है। ब्रिटिश मंत्री ने मुक्त व्यापार समझौते का मसौदा दिवाली तक तैयार करने की समयसीमा पर भी भरोसा जताया है। उन्होंने कहा है कि वित्तीय सेवाओं का क्षेत्र उनके लिए खासा उत्साहित करने वाला है। उन्होंने वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में दोनों देशों के लिए असीम संभावनाएं जताईं।
ब्रिटेन कर सकता है भारत की मदद
ब्रिटिश वित्तमंत्री ऋषि सुनक ने कहा, हम ब्रिटेन से इस मामले में भारत की काफी मदद कर सकते हैं, क्योंकि हमारे यहां बीमा का बहुत बेहतरीन उद्योग है। धीरे-धीरे हम भारतीय फर्मो, यहां के नागरिकों और कंपनियों को अपने बेहतरीन उत्पाद, सेवाएं और अनुभव उपलब्ध करवाने में सक्षम हो सकेंगे।
विज्ञान-कला क्षेत्र में काम करने वालों के लिए ब्रिटेन सर्वश्रेष्ठ कर्मभूमि
ब्रिटिश वित्तमंत्री ऋषि सुनक ने भारतवंशियों को पुरस्कृत करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ब्रिटेन को अपनी कर्मभूमि बताया। उन्होंने कहा, यहां उनके जैसा शख्स भी वित्तमंत्री बन सकता है। उन्होंने अपनी भारतीय विरासत और कड़ी मेहनत करने वाले ब्रिटिश भारतीय परिवार में पले-बढ़े होने पर भी विस्तार से बात की। सुनक ने कहा, विज्ञान-कला क्षेत्र में काम करने वालों के लिए ब्रिटेन सर्वश्रेष्ठ कर्मभूमि है।
Next Story