विश्व
डॉक्टर बॉयफ्रेंड को घर ले गई गर्लफ्रेंड, फिर हुआ कुछ ऐसा, भड़क गया शख्स!
Gulabi Jagat
29 April 2022 6:43 PM IST

x
डॉक्टर बॉयफ्रेंड को घर ले गई गर्लफ्रेंड
प्रोफेसर, डॉक्टर, सीए, इंजीनियर या पीएचडी की डिग्री हासिल करने वाले लोग अपने नाम के आगे टाइटल लगाने को लेकर काफी संवेदनशील हो जाते हैं. आपने ऐसे लोगों को अक्सर रूठते देखा होगा जब उनके नाम के आगे कोई उनका टाइटल नहीं लगाता. उनको लगता है कि उन्होंने अपनी डिग्री के लिए काफी मेहनत की है और हर किसी को उनका सम्मान करना चाहिए मगर घरों (Man angry as girlfriend's family not calling him doctor) में भी अगर वो ऐसा ही चाहें तो समस्या खड़ी हो जाती है.
हाल ही में एक महिला ने इसी बात से जुड़ी एक घटना का जिक्र सोशल मीडिया साइट रेडिट (Reddit weird news) पर किया. डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार उसने बिना अपने नाम का खुलासा करते हुए बताया कि उसके बॉयफ्रेंड का नाम जस्टिन (Justin) है और वो उसके एक रवैये को लेकर बहुत परेशान है. महिला ने कहा कि वो पेशे से डॉक्टर (Boyfriend gets offended as girlfriend's family not reffering him doctor) है और चाहता है कि बाहर ही नहीं, घर में भी लोग उसके नाम के साथ उसे डॉक्टर ही बुलाएं.
सिर्फ नाम लिए जाने से भड़ गया शख्स
एक बार महिला जस्टिन को अपने परिवारवालों से मिलवाने अपने घर ले गई जहां हर कोई उसे जस्टिन ही कह रहा था. रिलेशनशिप में आए उन्हें 8 महीने हो चुके थे और महिला को लगा कि जब किसी को व्यक्तिगत रूप से किसी से बात करनी होती है तो वो नाम ही लेता है. मगर शख्स को ये बात नहीं पसंद आई. जस्टिन ने बाद में महिला से कहा कि उसे बुरा लगा कि उसके परिवार ने उसे डॉक्टर जस्टिन नहीं, सिर्फ जस्टिन कहा. कुछ वक्त बीता और ये जारी रहा. मगर जस्टिन धीरे-धीरे इस बात को लेकर क्रोधित होना शुरू हो गया. एक बार वो फिर से गर्लफ्रेंड के घर गया था जहां पहले जैसा वाकया फिर हुआ. इस बार उसने खुद से गर्लफ्रेंड के पिता को टोक दिया और फिर लड़ाई कर ली. इसके बाद वो गर्लफ्रेंड के साथ बाहर आया और उसपर चिल्लाने लगा, ये कहकर कि उसने उन लोगों को उसकी बेइज्जती करने का अधिकार दे दिया है.
लोगों ने गर्लफ्रेंड को दिया सुझाव
अब बॉयफ्रेंड महिला से बात नहीं कर रहा है और वो इस बात को लेकर परेशान है. उसने सोशल मीडिया पर लोगों की राय मांगी मगर सभी ने उसका साथ देते हुए तुरंत जस्टिन को छोड़ देने का सुझाव दिया. लोगों ने कहा कि डॉक्टर उसकी नौकरी का हिस्सा है, इसलिए जो उससे प्रोफेशनल स्तर पर मिलेगा, वही डॉक्टर बोल सकता है मगर घर में लोग उसे जस्टिन ही कहेंगे.
Next Story





