
x
Germanyजर्मनी: जर्मनी के हैम्बर्ग शहर के व्यस्त मुख्य रेलवे स्टेशन पर चाकू से किए गए हमले में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मामले में एक महिला को संदिग्ध के तौर पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक हमलावर ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों को निशाना बनाया। जर्मनी के दूसरे सबसे बड़े शहर हैम्बर्ग के मुख्य इलाके में स्थित यह स्टेशन स्थानीय, क्षेत्रीय और लंबी दूरी की ट्रेनों का प्रमुख केंद्र है।
जर्मन समाचार एजेंसी 'डीपीए' के मुताबिक हैम्बर्ग की दमकल सेवा ने बताया कि छह लोगों को जानलेवा चोटें आई हैं, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और तीन को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि, पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी एक पोस्ट में कहा कि अभी तक कोई "ठोस आंकड़े" नहीं हैं, लेकिन "कई" लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि 39 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है और माना जा रहा है कि उसने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया।
हालांकि, हमले के पीछे के मकसद का तुरंत पता नहीं चल सका है। क्षेत्रीय सार्वजनिक प्रसारक 'एनडीआर' ने बताया कि यह हमला स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे के बाद एक खड़ी ट्रेन के सामने हुआ। प्रशासन की अपील पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। नागरिकों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई है।
TagsGermanyहैम्बर्ग रेलवे स्टेशनचाकूहमले12घायलHamburg railway stationknifeattackinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





