विश्व

ब्रिटेन में भी आज किया जा रहा गणपति विसर्जन

Nilmani Pal
7 Sept 2025 11:08 AM IST
ब्रिटेन में भी आज किया जा रहा गणपति विसर्जन
x

ब्रिटेन। देशभर में दस दिन तक चले गणेशोत्सव का समापन अब गणेश विसर्जन के साथ हो रहा है. इसी बीच, ब्रिटेन से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में भारतीय श्रद्धालु पारंपरिक तरीके से नदी में गणपति बप्पा का विसर्जन करते नजर आ रहे हैं.खास बात यह रही कि विसर्जन के दौरान पास से सफेद हंस भी नाव के साथ तैरते दिखाई दिए. यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर संदीप अंथवाल ने शेयर किया है, जिसे अब तक 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पारंपरिक परिधान में भारतीय भक्त नाव पर सवार होकर गणेश प्रतिमा को नदी में विसर्जित कर रहे हैं. इस अनोखे नजारे ने लोगों को आकर्षित भी किया और सोचने पर मजबूर भी कर दिया.

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ गई है. कुछ लोगों ने विदेश में भारतीय संस्कृति को इस तरह मनाए जाने की तारीफ की, तो कुछ ने सवाल उठाया कि क्या नदियों में विसर्जन करना सही है.

एक यूजर ने लिखा कि यह वाकई खूबसूरत है. विदेश में भी घर जैसा माहौल महसूस हो रहा है. वहीं एक अन्य ने कमेंट करते हुए कहा कि परंपरा के नाम पर नदियों को क्यों प्रदूषित किया जा रहा है? किसी ने कहा कि इस वीडियो में ध्वनि, जल और वायु प्रदूषण सबकुछ दिख रहा है.

Next Story
null