विश्व
क्षतिग्रस्त स्वीडिश परमाणु रिएक्टर को फिर से शुरू करने में और देरी
jantaserishta.com
25 March 2023 12:18 PM IST

x
DEMO PIC
स्टॉकहोम (आईएएनएस)| स्वीडन में एक क्षतिग्रस्त परमाणु रिएक्टर, जिसे रविवार को फिर से चालू किया जाना था, में अभी और देरी है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। स्वीडिश डैगेन्स न्येथर (डीएन) अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अगस्त में क्षतिग्रस्त हुए रिएक्टर को पिछले साल नवंबर में ऊर्जा प्रणाली से फिर से जोड़ने के लिए निर्धारित किया गया था।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने डीएन के हवाले से बताया कि नवंबर के बाद इस चालू करने की तिथि जनवरी 2023, 24 फरवरी, 19 मार्च, 26 मार्च और अब 1 अप्रैल कर दिया गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि संयंत्र को फिर से शुरू करने से पहले मरम्मत की जानी चाहिए।
रिएक्टर के प्रेस मैनेजर एना कॉलिन ने कहा, सुरक्षा और स्थिरता हमेशा पहले आती है। हम इसके दोषों के साथ फिर से शुरू नहीं करेंगे।
कॉलिन ने कहा, हम निकट भविष्य में बिजली का उत्पादन शुरू कर देंगे, लेकिन अभी हमें कुछ और दिनों की जरूरत है।
स्वीडिश विकिरण सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, स्वीडन में उत्पादित बिजली का लगभग 30 प्रतिशत परमाणु ऊर्जा का है।
Tagsस्वीडिश परमाणु रिएक्टरपरमाणु रिएक्टरपरमाणुस्वीडनswedish nuclear reactornuclear reactornuclearsweden
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





