विश्व

HIV वायरस का पता लगाने वाले फ्रांस के वायरोलाजिस्ट का निधन

Sarita
11 Feb 2022 6:16 AM IST
HIV वायरस का पता लगाने वाले फ्रांस के वायरोलाजिस्ट का निधन
x

फाइल फोटो 

फ्रांस के वायरोलाजिस्ट लुक मोंटागनियर का गुरुवार को निधन हो गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। फ्रांस के वायरोलाजिस्ट लुक मोंटागनियर (Luc Montagnier) का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने एड्स बीमारी के कारण एचआइवी वायरस की खोज की थी। इसके लिए उन्हें नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वायरस की खोज में मोंटागनियर का साथ फ्रांस के ही वैज्ञानिक फ्रैंकोइस बार सिनौसी (Francoise Barre-Sinoussi) ने दिया था और इसलिए मोंटागनियर ने मेडिसिन के लिए मिलने वाले नोबल पुरस्कार को फ्रेकोइस के साथ शेयर किया।

साल 2020 में मोंटाग्नियर ने कहा था कि उनका मानना है कि चीन के लैब में कोरोना वायरस को विकसित किया गया। उसके इस बयान पर खूब विवाद हुआ। मोंटाग्नियर का जन्म 1932 में फ्रांस में ही हुआ था। उन्होंने पेरिस की यूनिवर्सिटी से वायरोलाजी में पीएचडी की डिग्री ली। बाद में वे पेरिस में ही एड्स रिसर्च एंड प्रिवेंशन के लिए वर्ल्ड फाउंडेशन के निदेशक बन गए।
Next Story