विश्व

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों संसदीय चुनाव में बहुमत से रह सकते हैं दूर

Renuka Sahu
20 Jun 2022 12:53 AM GMT
French President Macron may stay away from majority in parliamentary elections
x

फाइल फोटो 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के गठबंधन को संसदीय चुनाव के अंतिम चरण में सबसे ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं, लेकिन अनुमानों के मुताबिक उनके गठबंधन के संसद में बहुमत खो देने की आशंका है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के गठबंधन को संसदीय चुनाव के अंतिम चरण में सबसे ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं, लेकिन अनुमानों के मुताबिक उनके गठबंधन के संसद में बहुमत खो देने की आशंका है। आंशिक परिणामों पर आधारित अनुमानों से पता चलता है कि मैक्रों के उम्मीदवार 200 से 250 सीटों पर विजयी रहेंगे। सीटों की यह संख्या फ्रांस की संसद के सबसे शक्तिशाली सदन नेशनल असेंबली में स्पष्ट बहुमत के लिए आवश्यक 289 सीटों से बहुत कम है।

577 सदस्यों को चुनने के लिए कराए गए चुनाव
यह स्थिति फ्रांस में असामान्य है। वास्तविक परिणाम यदि अनुमानों के अनुरूप रहे तो इससे मैक्रों को मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। एक नए गठबंधन के लगभग 150 से 200 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल बनने का अनुमान है। धुर दक्षिणपंथी नेशनल रैली को 80 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान है, जिसके पास पहले आठ सीटें थीं। बता दें कि नेशनल असेंबली के 577 सदस्यों को चुनने के लिए फ्रांस में चुनाव कराए गए हैं।
मैंक्रों ने अपने दूसरे राष्ट्रपति मे ले पेन को हराया था
फ्रांसीसी समाचार चैनल बीएफएमटीवी ने रविवार को बताया किबीएफएमटीवी ने कहा कि मैक्रों के कैबिनेट के 15 मंत्री जो अपने निर्वाचन क्षेत्र में डिप्टी के रूप में नहीं चुने गए, इसलिए उन्हें सरकार छोड़नी होगी। बता दें कि अप्रैल में अपने दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल के लिए मैक्रों ने ले पेन को हराया था। उन्होंने अपने पहले कार्यकाल के दौरान नेशनल असेंबली में पूर्ण बहुमत प्राप्त था।
फ्रांस के प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न (Elisabeth Borne) ने कहा कि ऐसे चुनाव नतीजे हमारे देश के लिए खरतनाक है। हमारा देश पहले से ही कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। प्रधानमंत्री बोर्न ने कहा कि मैक्रों का खेमा (समूह) सोमवार से गठबंधन की तलाश करने में जुट जाएगा। वहीं, वामपंथी नेता जीन-ल्यूक ने कहा कि राष्ट्रपति मैंक्रों के पास अब कोई स्पष्ट बहुमत नहीं है। बता दें कि ले पेन पार्टी ने फ्रांस के चुनाव परिणाम को 'सुनामी' करार दिया है।
चुनाव परिणाम को लेकर टिपण्णी देते हुए मैंक्रों के मंत्री ने कहा कि यह परिणाम हमारे आशाओं से बिल्कुल प्रतिकूल है।
Next Story