विश्व

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया संग्रहालय में रखे जाएंगे दुनिया के सबसे संरक्षित डायनासौर ट्राइसिरोटोप्टस के जीवाश्म

Nilmani Pal
3 Dec 2020 12:54 PM GMT
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया संग्रहालय में रखे जाएंगे दुनिया के सबसे संरक्षित डायनासौर ट्राइसिरोटोप्टस के जीवाश्म
x
यह जीवाश्म 1,000 किलोग्राम से अधिक वजन का है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े विक्टोरिया संग्रहालय में जल्द ही दुनिया के सबसे संरक्षित डायनासौर ट्राइसिरोटोप्टस के जीवाश्म रखे जाएंगे। म्यूजियम विक्टोरिया ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि 6.7 करोड़ से अधिक पुराना और 87 प्रतिशत पूर्ण ट्राइसिरोटोप्टस कंकाल 2०21 से मेलबर्न संग्रहालय में प्रदर्शित होगा। यह जीवाश्म 1,000 किलोग्राम से अधिक वजन का है और इसमें त्वचा संबंधी माप, मांसपेशियों और हड्डियों को जोड़ने वाले नरम उतक (टेंडंस), एक पूर्ण रीढ़ और एक लगभग पूर्ण खोपड़ी मौजूद है। यह छह से सात मीटर लंबा और दो मीटर से अधिक लंबा ऊंचा है जोकि एक पूर्ण विकसित अफ्रीकी हाथी से बड़ा है।

संग्रहालय के सीईओ लिनली क्रॉस्सेल ने कहा, "यह वैश्विक स्तर पर खोजे गए सबसे महत्वपूर्ण डायनासोर जीवाश्मों में से एक है और किसी ऑस्ट्रेलियाई संग्रहालय को हासिल किया वाला सबसे पूर्ण डायनासोर जीवाश्म है।" उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि ट्राइसिरोटोप्टस के ये अवशेष दर्शकों को सुखद अनुभूति प्रदान करेंगे और हमें पृथ्वी पर जीवन के विभिन्न आयामों पर विचार करने के लिए प्रेरित करेंगे। "



Next Story