विश्व

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का निधन, 73 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Renuka Sahu
15 July 2022 12:44 AM GMT
Former US President Donald Trumps first wife Ivana Trump died at the age of 73
x

फाइल फोटो 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का गुरुवार को न्यूयॉर्क शहर में 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का गुरुवार को न्यूयॉर्क शहर में 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर पोस्ट किया, "मुझे उन सभी लोगों को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है जो इवाना ट्रंप से प्यार करते थे, जिनमें से कई हैं, कि इवाना ट्रंप का न्यूयार्क शहर में उनके घर पर निधन हो गया है। वह एक अद्भुत और सुंदर महिला थीं, जिन्होंने एक महान और प्रेरणादायक जीवन व्यतीत किया। इवाना ट्रंप के तीनों बच्चे, डोनाल्ड जूनियर, इवांका और एरिक पर उन्हें गर्व था। हमें भी इवाना ट्रंप पर गर्व है। रेस्ट इन पीस, इवाना!"

Ivana Trump, the first wife of former US President Donald Trump, has died in New York City.

"She was a wonderful, beautiful, and amazing woman, who led a great and inspirational life," former president Donald Trump posted on social media pic.twitter.com/bAoRr2iKFj

— ANI (@ANI) July 14, 2022

1977 में ट्रंप से हुई थी शादी

पूर्व चेकोस्लोवाकिया में कम्युनिस्ट शासन में पले-बढ़े इवाना ट्रंप ने 1977 में डोनाल्ड ट्रंप से शादी की थीं। साल 1992 में दोनों का तलाक हो गया था। ट्रंप और इवाना की जोड़ी 1980 और 1990 के दशक में न्यूयॉर्क में चर्चित सार्वजनिक हस्ती थी, और उनका अलग होना गहन सार्वजनिक हित का विषय था। अलग होने के बाद इवाना ट्रंप सौंदर्य उत्पादों, कपड़ों और आभूषणों के पेशें से जुड़ गई थीं।

उन्होंने अपने 2017 के संस्मरण 'राइजिंग ट्रंप' में ट्रंप के तीन बच्चों की परवरिश का भी वर्णन किया था। इवाना ने उस समय लिखा था कि तलाक के बाद ट्रंप के साथ उनके रिश्ते में सुधाया आया है। उन्होंने कहा था कि वह सप्ताह में एक बार उनसे बात करती है।

ट्रंप परिवार ने एक बयान में इवाना की एक ताकतवार व्यापारी, एक विश्व स्तरीय एथलीट, एक सुंदर और देखभाल करने वाली मां और दोस्त के रूप में सराहना की। बयान में कहा गया, "इवाना ट्रंप एक उत्तरजीवी महिला थीं। उन्होंने साम्यवाद को छोड़कर अमेरिका को गले लगाया। उन्होंने अपने बच्चों को धैर्य और कठोरता, करुणा और दृढ़ संकल्प के बारे में सिखाया।"

Next Story