विश्व

न्यूजीलैंड में सामने आया मंकीपॉक्स का पहला मामला, प्रशासन अलर्ट

Neha Dani
9 July 2022 11:55 AM GMT
न्यूजीलैंड में सामने आया मंकीपॉक्स का पहला मामला, प्रशासन अलर्ट
x
विश्व स्तर पर 80 प्रतिशत से अधिक मामलों की रिकार्डिंग में यूरोप प्रकोप का वर्तमान उपरिकेंद्र रहा है।

न्यूजीलैंड में पहला मंकीपाक्स का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित की उम्र 30 के बीच की है। होगी। आकलैंड (Auckland) निवासी शख्स हाल में ही ओवरसीज से वापस लौटा था। हालांकि अभी न्यूयार्क में इस बीमारी के कम्युनिटी ट्रांसमिशन की बात नहीं कही जा रही है।


पिछले माह, न्यूजीलैंड में आधिकारिक तौर पर मंकीपाक्स को बीमारी के तौर पर दर्ज किया गया यानि अब इसकी सूचना स्वास्थ्य मंत्रालय को देनी होगी। मंत्रालय के अनुसार, मंकीपाक्स PCR टेस्ट की सुविधा न्यूजीलैंड के लैब में दी जा रही है। इसका इस्तेमाल करने के बाद ही पहला मामला दर्ज किया है। मंत्रालय ने सलाह दी है कि विदेश से आने वाले या मंकीपाक्स के प्रसार वाले किसी इवेंट से आने वालों को इस बीमारी के लक्षणों को लेकर अलर्ट रहना होगा। फिलहाल यहां न्यूजीलैंड में स्मालपाक्स की वैक्सीन के एक्सेस का विकल्प खोजा जा रहा है ताकि इसका इस्तेमाल मंकीपाक्स से बचाव के लिए की जा रही है।


बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधनम घेब्रेयिसस ने कहा था कि कम जांच का मतलब है कि मामलों का पता नहीं चला है। महानिदेशक ने कहा कि डब्ल्यूएचओ मामलों पर नजर रख रही है। उन्होंने आगे बताया, 'दुनिया भर में, अब 58 देशों में 6,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। टेस्टिंग एक चुनौती बनी हुई है और यह अत्यधिक संभावना है कि बड़ी संख्या में मामले सामने नहीं आ रहे हैं।'

सार्वजनिक रूप से मंकीपाक्स संक्रमण वाले पहले व्यक्ति अमेरिकी अभिनेता मैट फोर्ड ने भी 'टीकों और परीक्षण की धीमी गति' के लिए अमेरिकी सरकार की आलोचना की। फोर्ड ने कहा, 'धीमी प्रतिक्रिया बहुत अस्वीकार्य है।' मंकीपाक्स ज्यादातर मध्य और पश्चिमी अफ्रीका में होता है, जहां वायरस स्थानिक है। लेकिन नए प्रकोप के हिस्से के रूप में, वायरस दुनिया के कई क्षेत्रों में फैल गया है जहां यह आमतौर पर नहीं देखा जाता है। विश्व स्तर पर 80 प्रतिशत से अधिक मामलों की रिकार्डिंग में यूरोप प्रकोप का वर्तमान उपरिकेंद्र रहा है।

Next Story