विश्व

नौसेना कॉलेज में गोलीबारी, कई लोगों को लगी गोली

Nilmani Pal
12 Sept 2025 6:54 AM IST
नौसेना कॉलेज में गोलीबारी, कई लोगों को लगी गोली
x
पढ़े पूरी खबर

अमेरिका। अमेरिकी नेवल अकेडमी में अंधाधुंध फायरिंग की घटना हु्ई है. गोलीबारी के बाद परिसर को बंद दिया गया. सूत्रों के मुताबिक इस घटना को एक पूर्व मिडशिपमैन ने अंजाम दिया. जिसे अकादमी से निकाल दिया गया था. आरोपी ने हथियार लेकर परिसर में एंट्री की थी. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं.

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक एक व्यक्ति की स्थिति काफी गंभीर है, उसे तुरंत हवाई मार्ग से अस्पताल में ले जाया जा रहा है. स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. बताया जा रहा है कि गोलीबारी स्थानीय समयानुसार लगभग शाम 5:30 बजे बैंक्रॉफ्ट हॉल में हुई, जहां मिडशिपमैन रहते हैं.

यूएस नेवल अकादमी की पब्लिक अफेयर्स ऑफिस ने एक बयान में कहा कि हम पुलिस और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय करके नेवल अकादमी पर किए गए हमले की जांच में मदद कर रहा है. सुरक्षा की दृष्टि से पूरे परिसर को बंद किया गया है. फिलहाल इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता. पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है.

Next Story
null