विश्व

कंबोडिया में ASEAN-भारत मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद स्वदेश रवाना हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर

Sarita
5 Aug 2022 10:37 AM IST
External Affairs Minister S Jaishankar leaves for home after ASEAN-India Ministerial meeting in Cambodia
x

फाइल फोटो 

विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार को ASEAN-भारत मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के बाद स्वदेश के लिए रवाना हो गए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार को ASEAN-भारत मंत्रिस्तरीय बैठक (ASEAN-India Ministerial Meeting) में भाग लेने के बाद स्वदेश के लिए रवाना हो गए।

जयशंकर ने ट्विटर पर कहा, एक संक्षिप्त, लेकिन बहुत ही उपयोगी यात्रा के बाद कंबोडिया से प्रस्थान।
बता दें कि जयशंकर ASEAN-भारत मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को कंबोडिया पहुंचे थे। वहीं, गुरुवार को जयशंकर ने कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन के साथ बातचीत की और दोनों ने एक दूसरे के साथ अपने अपने विचारों को साझा किया।
जयशंकर ने ट्वीट किया, मुझे रिसीव करने के लिए कंबोडिया के पीएम हुन सेन का शुक्रिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निजी तौर पर बधाई दी। हमारे कोविड सहयोग पर उनके गर्मजोशी भरे शब्दों की सराहना की। हमारी आर्थिक, विकास, रक्षा और सांस्कृतिक साझेदारी को बढ़ाने पर चर्चा की। विरासत संरक्षण पर हमारी निरंतर सहायता का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय विकास पर उनके विचारों को महत्व दिया।
वहीं, ASEAN-भारत मंत्रिस्तरीय बैठक (ASEAN-India Ministerial Meeting) के अंतिम दिन, एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।
Next Story