विश्व
मंकीपॉक्स के खिलाफ अतिरिक्त वैक्सीन डोज खरीद रहा यूरोपीय संघ
jantaserishta.com
27 Sept 2022 11:47 AM IST

x
ब्रसेल्स (आईएएनएस)| यूरोपीय आयोग ने कहा कि उसने यूरोपीय संघ (ईयू) में मंकीपॉक्स के मामलों की घटती संख्या के बावजूद, संक्रमण के खिलाफ 10,000 से अधिक और टीकोविरिमैट वैक्सीन प्राप्त किए हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आयोग ने सोमवार को कहा कि संघ ने पहले ही 334,000 वैक्सीन खरीदी हुई है।
यूरोपीय संघ के सदस्य देशों में तत्काल जरूरत वाले मरीजों के इलाज के लिए हेल्थ इमरजेंसी प्रीपियर्डनेस एंड रिस्पांस अथॉरिटी (एचईआरए) द्वारा फंड दिया गया।
यूरोपीय स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा आयुक्त स्टेला क्यारीकाइड्स ने कहा कि यूरोपीय संघ में मंकीपॉक्स के मामलों की घटती संख्या राहत भरी खबर है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि खतरा टल गया है। यूरोपीय संघ को तैयारियों पर ध्यान देना जारी रखना चाहिए।
इस बीच, संकट प्रबंधन आयुक्त जेनेज लेनार्सिक ने कहा, मंकीपॉक्स रेस्क्यू स्ट्रेटेजी रिजर्व के हिस्से के रूप में पहचाने जाने वाले खतरों में से एक है। मंकीपॉक्स एंटीवायरल के ये बैच हमारे नागरिकों के लिए अतिरिक्त स्तर की सुरक्षा प्रदान करेंगे।
उन्होंने आगे कहा, स्टॉक तत्काल-जरूरत के आधार पर सदस्य देशों के लिए उपलब्ध होगा।
यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल के अनुसार, मंकीपॉक्स के प्रकोप की शुरूआत के बाद से 29 यूरोपीय संघ के देशों से 19,827 पुष्ट मामले सामने आए हैं। जिसमें 47 मामले तीन पश्चिमी बल्कन देशों और तुर्की से सामने आए हैं।
अन्य देशों की बात करें तो, स्पेन में 7,083, फ्रांस में 3,897, जर्मनी में 3,570, नीदरलैंड में 1,221 और पुर्तगाल में 845 मंकीपॉक्स के मामले सामने आए है।
वहीं मंकीपॉक्स से स्पेन में 3, बेल्जियम में 1 और चेक गणराज्य में भी 1 मरीज की मौत हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





