विश्व

ब्राजील में एनकाउंटर, 18 की मौत, 400 पुलिसकर्मियों ने दिया अंजाम

Renuka Sahu
22 July 2022 6:35 AM GMT
Encounter in Brazil, 18 killed, 400 policemen executed
x

फाइल फोटो 

ब्राजील के रियो डी जनेरियो में पुलिस ने कार चोरों और लूटपाट करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में पुलिस ने कार चोरों और लूटपाट करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। फेवेला में पुलिस ने एनकाउंटर में 18 लोगों को ढेर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात हुए इस एनकाउंटर में 16 संदिग्ध अपराधी मारे गए हैं। मृतकों में एक पुलिस अधिकारी और महिला भी शामिल है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आपराधिक समूह को निशाना बनाकर ये छापेमारी की गई। गिरोह के लोगों पर कार चोरी, बैंकों में लूट और आसपास के इलाकों पर हमले का आरोप है।

समाचार एजेंसी के मुताबिक, इस एनकाउंटर में 400 पुलिसकर्मियों ने अंजाम दिया। इसमें 10 बख्तरबंद वाहन और चार हेलीकाप्टर भी शामिल रहे। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने कई अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हथियारों को भी जब्त किया है। एनकाउंटर के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में पुलिस को गोलियां बरसाते देखा जा रहा है। बता दें कि बीते साल हुए एनकाउंटर में 28 लोग मारे गए थे।
'आपरेशन नहीं नरसंहार है'
एक स्थानीय महिला ने कहा कि ये नरसंहार है, जिसे पुलिस आपरेशन कह रही है। महिला ने कहा कि पुलिस पीड़ितों की मदद नहीं करने दे रही है। उसने कहा कि घायलों की मदद करने के लिए एक शख्स को गिरफ्तार किया गया।
2021 में मारे गए थे 28 अपराधी
इससे पहले साल 2021 में फेवेला में एनकाउंटर में 28 अपराधियों को मार दिया गया था। इसे देखते हुए इस साल की शुरुआत में ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस पर कई शर्तें भी लगाई थी। कोर्ट ने पुलिस से मानवाधिकारों के उल्लंघन की घटनाओं को कम करने को कहा था।
Next Story