विश्व

आसमान से बेड पर गिरी आफत, महिला की बाल-बाल बची जान

Sarita
11 Oct 2021 9:00 AM IST
आसमान से बेड पर गिरी आफत, महिला की बाल-बाल बची जान
x

फाइल फोटो 

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कनाडा (Canada) के ब्रिटिश कोलंबिया (British Columbia) से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला के बेड पर स्पेस से एक चट्टान (Meteor) गिरी. ये चट्टान महिला के बेडरूम की छत को चीरते सीधे बेड पर आ गिरी. इस घटना (Meteor Crashes On Bed) में महिला की जान बाल-बाल बच गई.

बेड पर स्पेस से गिरी चट्टान
महिला का नाम रुथ हैमिल्टन (Ruth Hamilton) है. चट्टान स्पेस से महिला के बेड पर उसके सिर से बस कुछ ही इंच की दूरी पर गिरी. जब चट्टान बेड पर गिरी तो बहुत तेज आवाज हुई और वो बुरी तरह से डर गई. महिला ने कहा कि ईश्वर ने उसकी जान बचा ली वरना शायद वो आज दुनिया में नहीं होती. पृथ्वी से स्पेस की दूरी 100 किलोमीटर है. इतनी ऊंचाई से मेरे सिर पर चट्टान गिरती तो मेरी जान नहीं बचती.
कैसा था उस रात का खौफनाक मंजर?
महिला ने बताया कि ये घटना रात के दौरान हुई. उस वक्त वो अपने बेड पर सो रही थी. धमाके जैसी आवाज सुनकर वो हडबड़ा कर उठ गई और देखा कि बेड पर एक चट्टान पड़ी थी. बेडरूम की छत में छेद हो चुका था.
पुलिस की जांच में सामने आई ये बात
रुथ हैमिल्टन ने कहा कि इस घटना के बाद उसने पुलिस को फोन किया क्योंकि शुरुआत में तो वो समझ ही नहीं पाई थी कि ये चट्टान स्पेस से उसके बेडरूम में गिरी थी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के घर के पास एक कंस्ट्रक्शन साइट पर जांच-पड़ताल की लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला.
बाद में जांच के दौरान पता चला कि ये चट्टान स्पेस से महिला के बेडरूम में गिरी थी. पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसी घटना पहले कभी नहीं देखी. राहत की बात ये है कि महिला की जान बच गई, उसको चोट नहीं आई.


Next Story