विश्व

कनाडा में दानवाकार कंकाल मिला, मक्का में दो साल बाद हाजियों का हुजूम, पढ़ें अहम खबरें

Renuka Sahu
11 July 2022 12:48 AM GMT
Demon skeleton found in Canada, Hajis gathered in Mecca after two years, read important news
x

फाइल फोटो 

कनाडा में एक दानवाकार मानव के कंकाल की खोज का दावा किया जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कनाडा में एक दानवाकार मानव के कंकाल की खोज का दावा किया जा रहा है। एक अमेरिकी यूट्यूबर कोयोट पीटरसन ने दावा किया कि उसे ब्रिटिश कोलंबिया में विशालकाय खोपड़ी मिली है। बंदर की तह दिखने वाला यह जीव बिग फुट हो सकता है। प्लानेट टीवी के शो ब्रेव वाइल्डरनेस को होस्ट करने वाले कोयोट ने अपने कार्यक्रम पर यह वीडियो दिखाया। कुछ लोगों को लगता है कि यह खोपड़ी बिगफुट के अस्तित्व का सबूत है। एक व्यक्ति ने कमेंट किया, मुझे लगता है कि बिगफुट का रहस्य सुलझ गया है। एजेंसी

दो साल बाद मक्का में हाजियों का हुजूम, 6.50 लाख जुटे
इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र जगह मक्का में दो साल बाद लाखों हाजियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। सऊदी अरब ने इस बार दस लाख लोगों को हज करने की अनुमति दी है। आधिकारिक तौर पर हज यात्रा बुधवार से शुरू होगी, लेकिन अभी से मक्का में लाखों मुस्लिमों ने डेरा जमा लिया है। कुल दस लाख में से 8.50 लाख लोगों को हज के लिए परमिट दिए गए हैं। प्रशासन के मुताबिक, अब तक 6.50 लाख विदेशी यात्री यहां पहुंच चुके हैं। एजेंसी
अंतरिक्ष में कचरा फेंका गया 78 किलो का बैग
घर से निकलने वाला कचरा अब अंतरिक्ष में फैलने लगा है। अंतरिक्ष में कचरे के निस्तारण के लिए नई तकनीक का परीक्षण किया गया है। पिछले दिनों कचरा प्रबंधन की इसी तकनीक कमर्शियल बिशप एयरलॉक प्रणाली से लगभग 78 किलो के कचरे का बैग इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से अंतरिक्ष में फेंका गया है। जॉनसन स्पेस सेंटर और एक प्राइवेट कंपनी नौनोरॉक्स ने नई तकनीक विकसित की है।


Next Story