विश्व

युद्ध के बीच ईरान में मौत के आंकड़े 1 हजार के करीब

Nilmani Pal
23 Jun 2025 7:54 AM IST
युद्ध के बीच ईरान में मौत के आंकड़े 1 हजार के करीब
x

ईरान। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष में अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह ईरान के साथ फिर से बातचीत शुरू करने को तैयार है, ताकि लंबा युद्ध टाला जा सके. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार रात देश को संबोधित किया और इसके बाद रविवार को खुद शांत रहे, जबकि उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम की तरफ से बयान जारी किए गए.

वहीं, ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों की बौछार की, जिसमें 80 से ज्यादा लोग घायल हुए. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अब कूटनीति का समय खत्म हो गया है और ईरान को आत्मरक्षा का अधिकार है. इस पूरे तनाव की शुरुआत 13 जून को हुई जब इजरायल ने ईरान में कई ठिकानों पर अचानक हमला कर दिया, जहां देश के पीएम नेतन्याहू का आरोप था कि ईरान अगले कुछ दिनों में ही न्यूक्लियर बम बना लेने वाला था.

ऐसे में इजरायल के लिए खतरा हो सकता था. इसके जवाब में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमलों से पलटवार किया, जहां हजारों रेजिडेंशियल बिल्डिंग और सरकारी संस्थानों को तबाह कर दिया गया है. अमेरिकी हमलों के बाद हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं. इस बीच यूएनएससी में अमेरिकी हमलों की निंदा भी की गई है. इजरायली हमलों में ईरान में कम से कम 950 लोगों की मौत हुई है और 3,450 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. यह जानकारी एक मानवाधिकार संगठन ने दी है, जिसे AP ने रिपोर्ट किया है.


Next Story
null