विश्व

दुनिया में कोरोना से मरने वालों संख्या तीस लाख के पार, अमेरिका-भारत में हालात कंट्रोल से बाहर

Neha Dani
26 April 2021 2:10 AM GMT
दुनिया में कोरोना से मरने वालों संख्या तीस लाख के पार, अमेरिका-भारत में हालात कंट्रोल से बाहर
x
30 से 31 लाख होने में महज 9 दिन लगे हैं। बीते 16 अप्रैल को मौतों की संख्या 30 लाख हुई थी।

कोरोनावायरस महामारी का संक्रमण पूरी दुनिया में तेजी से फैलता जा रहा है। कोरोना संक्रमण के खिलाफ हर देश में अपने-अपने स्तर पर जंग लड़ रहा है। अमेरिका-भारत की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के मुताबिक दुनिया में 14 करोड़ 61 लाख 10 हजार 536 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 30 लाख 96 हजार 693 लोगों की मौत हुई है।

सीएसएसई के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक 3 करोड़ 20 लाख 44 हजार 974 कोरोना केस और 5 लाख 71 हजार 920 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वहीं, 1 करोड़ 69 लाख 51 हजार 769 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है। बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन, पाबंदियों और सरकारों की सख्ती के बावजूद दुनिया में कोरोना की रफ्तार नहीं थम रही है।
हालांकि, बीते एक हफ्ते में ज्यादातर देशों में नए केस कम हुए हैं, लेकिन भारत और जापान की वजह से दुनिया में एक दिन में मिलने वाले मरीजों की संख्या अपने पिछले पीक को पार कर गई है। भारत में हर रोज लगातार 3 लाख से ज्यादा केस आ रहे हैं। 25 अप्रैल तक 31 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। मरने वालों की संख्या 30 से 31 लाख होने में महज 9 दिन लगे हैं। बीते 16 अप्रैल को मौतों की संख्या 30 लाख हुई थी।


Next Story