विश्व

डेनिश जॉब सर्च पोर्टल ने गूगल पर ठोका मुकदमा, लगाया यह आरोप

Sarita
28 Jun 2022 6:26 AM IST
Danish job search portal sues Google, alleging this
x

फाइल फोटो 

गूगल के खिलाफ सोमवार को एक डेनिश जॉब सर्च पोर्टल जोबइंडेक्स ने यूरोपीय संघ को शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया है कि गूगल खुद की नौकरी खोज सेवा का गलत तरीके से समर्थन कर रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गूगल के खिलाफ सोमवार को एक डेनिश जॉब सर्च पोर्टल जोबइंडेक्स ने यूरोपीय संघ को शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया है कि गूगल खुद की नौकरी खोज सेवा का गलत तरीके से समर्थन कर रहा है।

स्वस्थ प्रतिस्पर्धा नियमों के तहत पहले ही गूगल के खिलाफ यूरोप में कई मामलों में जुर्माना लग चुका है। इस शिकायत के बाद यूरोपीय संघ की एंटिट्रस्ट प्रमुख मार्ग्रेथ वेस्टेगर गूगल के खिलाफ जांच में तेजी ला सकती हैं। वेस्टेगर अलग-अलग मामलों में अब-तक गूगल के खिलाफ करीब 8 अरब यूरो (663 अरब रुपये) का जुर्माना लगा चुकी हैं।
जॉब इंडेक्स के मुताबिक, 2018 में जब से गूगल ने यूरोप में जॉब सर्च सेवा शुरू की है, उनकी कंपनी की बाजार हिस्सेदारी लगातार घटती जा रही है। जब लोग नौकरी तलाशते हैं तो गूगल जानबूझकर अपनी सेवा के नतीजे पहले दिखाता है।
Next Story