विश्व

Czech Republic: रेल दुर्घटना से चार यात्रियों की मौत, 23 घायल

Sanjna Verma
6 Jun 2024 10:31 PM IST
Czech Republic: रेल दुर्घटना से चार यात्रियों की मौत, 23 घायल
x
Czech Republic:चेक गणराज्य में एक यात्री रेलगाड़ी और एक मालगाड़ी के बीच टक्कर में कम से कम चार यात्रियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गृह मंत्री विट रकुसन ने बताया कि इस दुर्घटना में कम से कम 23 यात्री घायल हुए हैं।उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात प्राग से लगभग 100 किलोमीटर पूर्व में Pardubiceशहर में हुई।
गृह मंत्री ने बताया कि यात्री रेलगाड़ी निजी कंपनी ‘
Regiojet
’ की थी।परिवहन मंत्री मार्टिन कुप्का ने बताया कि प्राग और देश के पूर्वी भाग के बीच प्रमुख रेल लाइन पर परिचालन को बंद करना पड़ा है,अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं। प्रधानमंत्री पेट्र फियाला ने दुर्घटना को एक बड़ी त्रासदी बताया और मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Next Story