अन्य

चेक गणराज्य में ट्रेन हादसे में चार लोगों की मौत

jantaserishta.com
6 Jun 2024 9:15 AM IST
चेक गणराज्य में ट्रेन हादसे में चार लोगों की मौत
x
प्राग: चेक गणराज्य में बुधवार देर शाम एक यात्री ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने बचावकर्मियों के हवाले से यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने चेक पुलिस के हवाले से बताया कि दुर्घटना चेक गणराज्य के पूर्वोत्तर शहर पर्डुबिस में हुई। घटनास्थल पर बचाव अभियान अब भी जारी है।
पुलिस ने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था कि "बड़ी संख्या में लोग घायल हैं"। स्थानीय बचावकर्मियों के अनुसार, यात्री ट्रेन में करीब 300 लोग सवार थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story