विश्व

इस देश में बनाया गया क्राइिंग रूम, दिल खोलकर रोने आते है लोग

jantaserishta.com
18 Oct 2021 6:32 PM IST
इस देश में बनाया गया क्राइिंग रूम, दिल खोलकर रोने आते है लोग
x

नई दिल्ली: आपने घर में बेडरूम, लीविंग रूम के बारे में तो सुना होगा लेकिन क्या कभी क्राइिंग रूम के बारे में सुना है? जी हां ये बिल्कुल सच है. स्पेन में लोगों को दबाव मुक्त करने के लिए क्राइिंग रूम बनाया गया है जहां लोग जाते हैं और दिल खोलकर रोते हैं.

उस क्राइिंग रूम में, "मुझे भी आपकी चिंता है," जैसे नोटिस लगे हुए है जो गुलाबी रंग में चमकता रहता है. इस खास कमरे के एक कोने में ऐसे लोगों के नाम वाले फोन हैं जिन्हें आप उदास महसूस होने पर कॉल कर सकते हैं, जिसमें मनोवैज्ञानिक और डॉक्टर भी शामिल है.
सेंट्रल मैड्रिड में एक इमारत में बनाए गए इस खास कमरे में कोई भी शामिल हो सकता है, जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित लोगों को इससे निकालना है. मदद मांगने को लेकर उनके संकोच को दूर करना भी इसका मुख्य मकसद है.
स्पेन की राजधानी में रहने वाले स्वीडिश छात्र जॉन नेल्सम ने कहा, "मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे की कल्पना करना वास्तव में एक उत्कृष्ट विचार है. स्पेन में भी अन्य देशों की तरह रोने को गलत माना जाता है.
एक हफ्ते पहले, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने अलग से 100 मिलियन यूरो (116 मिलियन डॉलर) के मानसिक स्वास्थ्य अभियान की घोषणा की जिसमें 24 घंटे आत्महत्या हेल्पलाइन जैसी सेवाएं और सुविधा भी शामिल होंगी. स्पेन में 'क्राईंग रूम' का मकसद मानसिक स्वास्थ्य की वर्जनाओं को दूर करना है.
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (10 अक्टूबर) के मौके पर योजना की शुरुआत करते हुए उन्होंने मानसिक बीमारी के बारे में कहा, "यह वर्जित नहीं बल्कि एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है जिसके बारे में हमें बात करनी चाहिए और समाधान निकालना चाहिए.
साल 2019 में स्पेन में आत्महत्या से 3,671 लोगों की मौत हुई है जो प्राकृतिक कारणों के बाद मौत का दूसरा सबसे आम कारण है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार वहां 10 किशोरों में से एक को मानसिक स्वास्थ्य की समस्या है.
आपने घर में बेडरूम, लीविंग रूम के बारे में तो सुना होगा लेकिन क्या कभी क्राइिंग रूम के बारे में सुना है? जी हां ये बिल्कुल सच है. स्पेन में लोगों को दबाव मुक्त करने के लिए क्राइिंग रूम बनाया गया है जहां लोग जाते हैं और दिल खोलकर रोते हैं.
उस क्राइिंग रूम में, "मुझे भी आपकी चिंता है," जैसे नोटिस लगे हुए है जो गुलाबी रंग में चमकता रहता है. इस खास कमरे के एक कोने में ऐसे लोगों के नाम वाले फोन हैं जिन्हें आप उदास महसूस होने पर कॉल कर सकते हैं, जिसमें मनोवैज्ञानिक और डॉक्टर भी शामिल है.
सेंट्रल मैड्रिड में एक इमारत में बनाए गए इस खास कमरे में कोई भी शामिल हो सकता है, जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित लोगों को इससे निकालना है. मदद मांगने को लेकर उनके संकोच को दूर करना भी इसका मुख्य मकसद है.
स्पेन की राजधानी में रहने वाले स्वीडिश छात्र जॉन नेल्सम ने कहा, "मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे की कल्पना करना वास्तव में एक उत्कृष्ट विचार है. स्पेन में भी अन्य देशों की तरह रोने को गलत माना जाता है.
एक हफ्ते पहले, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने अलग से 100 मिलियन यूरो (116 मिलियन डॉलर) के मानसिक स्वास्थ्य अभियान की घोषणा की जिसमें 24 घंटे आत्महत्या हेल्पलाइन जैसी सेवाएं और सुविधा भी शामिल होंगी. स्पेन में 'क्राईंग रूम' का मकसद मानसिक स्वास्थ्य की वर्जनाओं को दूर करना है.
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (10 अक्टूबर) के मौके पर योजना की शुरुआत करते हुए उन्होंने मानसिक बीमारी के बारे में कहा, "यह वर्जित नहीं बल्कि एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है जिसके बारे में हमें बात करनी चाहिए और समाधान निकालना चाहिए.
साल 2019 में स्पेन में आत्महत्या से 3,671 लोगों की मौत हुई है जो प्राकृतिक कारणों के बाद मौत का दूसरा सबसे आम कारण है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार वहां 10 किशोरों में से एक को मानसिक स्वास्थ्य की समस्या है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story