America में स्वस्थ बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नहीं दी जाएगी कोविड वैक्सीन

Washington.वाशिंगटन। पूरी दुनिया में एक बार फिर कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय वैक्सीन है, जिसकी दो खुराक दी जाती हैं। वहीं, अब अमेरिका में गर्भवती महिलाओं और स्वस्थ बच्चों को कोविड वैक्सीन नहीं दी जाएगी। इसकी घोषणा अमेरिकी स्वास्थ्य सचिव रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर ने की।स्वस्थ बच्चों और स्वस्थ गर्भवती महिलाओं को कोविड वैक्सीन नहीं दी जाएगीकैनेडी कोरोना वैक्सीन के कट्टर आलोचक रहे हैं। कैनेडी जूनियर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज से स्वस्थ बच्चों और स्वस्थ गर्भवती महिलाओं को कोविड वैक्सीन नहीं दी जाएगी।
कैनेडी, एफडीए कमिश्नर मार्टी माकरी और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के निदेशक जे भट्टाचार्य ने एक वीडियो में कहा कि इन टीकों को रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के अनुशंसित टीकाकरण कार्यक्रम से हटा दिया गया है।आपको बता दें कि परंपरागत रूप से, टीकाकरण प्रथाओं के लिए सीडीसी की सलाहकार समिति की बैठक होती है और सी.डी.सी. डब्ल्यू.एच.ओ. के निदेशक द्वारा अंतिम निर्णय लिए जाने से पहले, टीकाकरण कार्यक्रम में बदलाव या किसे टीका लगाया जाना चाहिए, इस पर सिफारिशों पर मतदान होता है। हालांकि, समिति ने इन बदलावों पर मतदान नहीं किया है।बूस्टर डोज को लेकर लिया जा सकता है फैसलावहीं, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस जैसे देशों में यह फैसला पहले ही लिया जा चुका है, जहां सिर्फ बूस्टर डोज दी जाती है। अमेरिकी सरकार ने कहा कि यह कदम काफी अहम है। अब अमेरिका में भी यूरोपीय देशों की तरह सालाना बूस्टर डोज दी जाएगी।





