
Trump.ट्रंप प्रशासन ने विदेशी छात्रों के लिए वीजा इंटरव्यू पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। सोशल मीडिया अकाउंट्स की गहन जांच अनिवार्य करने की योजना के तहत यह कदम उठाया गया है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा हस्ताक्षरित दस्तावेजों का हवाला देते हुए पोलिटिको ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कदम से छात्र वीजा प्रक्रिया पर गंभीर असर पड़ सकता है और कई अमेरिकी विश्वविद्यालयों को नुकसान हो सकता है, जो आर्थिक रूप से व्यवहार्य बने रहने के लिए विदेशी छात्रों के प्रवेश पर काफी हद तक निर्भर हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक ट्रंप प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा और राजनीतिक रणनीति के मद्देनजर यह कदम उठाया है। अमेरिकी विश्वविद्यालयों को हो सकता है आर्थिक नुकसान इस फैसले से अमेरिका की वीजा प्रक्रिया प्रभावित होगी।
इससे उन विश्वविद्यालयों को आर्थिक नुकसान हो सकता है जो विदेशी छात्रों पर निर्भर हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब तक आगे की गाइडलाइन जारी नहीं हो जाती, तब तक एफ, एम और जे वीजा (विदेशी छात्र और एक्सचेंज विजिटर) के लिए नए इंटरव्यू शेड्यूल नहीं किए जाएंगे। नए नियम के तहत गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए छात्रों की सोशल मीडिया गतिविधियों की विशेष रूप से जांच की जाएगी। छात्रों के सोशल मीडिया पोस्ट की होगी समीक्षाआपको बता दें कि अप्रैल में अमेरिकी सरकार ने भी कहा था कि "जो लोग अमेरिका में वीजा या स्थायी निवास (ग्रीन कार्ड) के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके सोशल मीडिया पोस्ट की समीक्षा की जाएगी। खास तौर पर उन छात्रों की जांच की जाएगी जो 'यहूदी विरोधी गतिविधियों' से जुड़े हैं।"





