विश्व
कांगो - संयुक्त राष्ट्र के काफिले को आतंकियों ने बनाया निशाना, इटली के दूत सहित तीन की मौत
Rounak Dey
22 Feb 2021 7:15 PM IST

x
संयुक्त राष्ट्र के काफिले में चल रहे इटली के दूत और सुरक्षा कर्मियों पर पूर्वी कांगों में आतंकवदियों ने हमला कर दिया।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | संयुक्त राष्ट्र के काफिले में चल रहे इटली के दूत और सुरक्षा कर्मियों पर पूर्वी कांगों में आतंकवदियों ने हमला कर दिया। हमले में इटली के दूत ल्यूका एतांनसियो और दो सुरक्षाकर्मी मारे गए। यह जानकारी इटली के विदेश मंत्रालय ने दी है। हमले से पहले आतंकियों ने पहले इनका अपहरण करने की कोशिश की, जब इसमें नाकाम रहे तो गोली मार दी।
वारदात कांगो की के शहर गोमा से कुछ किमी. दूर पर हुई। अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि हमला किसने किया। अभी तक हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। विदेश मंत्रालय के अनुसार ल्यूका एंतानसियो संयुक्त राष्ट्र के एक मिशन के संबंध में जा रहे थे। तभी यह हमला किया गया। कांगो में आतंकियों के एक दर्जन से ज्यादा सशस्त्र ग्रुप सक्रिय हैं। जो विरुंगा, रवांडा और यूगांडा में सक्रिय रहते हैं। पिछले महीने ही घात लगाकर इन आतंकियों ने छह लोगों की हत्या कर दी थी।
Next Story





