विश्व

एलियन द्वारा हमले करने का दावा, इमरजेंसी अलर्ट आया मोबाइल में

Nilmani Pal
23 Jun 2026 7:50 AM IST
एलियन द्वारा हमले करने का दावा, इमरजेंसी अलर्ट आया मोबाइल में
x
पढ़े पूरी खबर

ब्राजील। ब्राजील के कई राज्यों में हज़ारों लोग उस समय हैरान और परेशान रह गए, जब आधी रात को उनके मोबाइल फ़ोन पर इमरजेंसी अलर्ट भेजे गए. इस मैसेज में उन्हें एलियन के हमले के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई थी.

ये झूठे अलर्ट शुक्रवार रात और शनिवार सुबह के बीच ब्राज़ील के 'सिविल डिफ़ेंस अलर्ट प्लेटफ़ॉर्म' के ज़रिए भेजे गए थे. यह सिस्टम आम तौर पर बाढ़, ज़मीन खिसकने, तूफ़ान और दूसरी इमरजेंसी स्थितियों की गंभीर चेतावनियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

कई शहरों में सो रहे लोग 'एक्सट्रीम अलर्ट' वाले नोटिफ़िकेशन से जागे. इन संदेशों में 'मिसैन्थ्रोपी-Misanthropy (यानी इंसानियत से नफ़रत या अविश्वास) शब्द का इस्तेमाल किया गया था. वहीं कुछ लोगों को ऐसे मैसेज मिले जो जन-सुरक्षा की सलाह कम और किसी कम बजट वाली साइंस-फ़िक्शन फ़िल्म के शुरुआती सीन जैसे ज़्यादा लग रहे थे. G1 ग्लोबो के अनुसार मिनास गेरैस राज्य की राजधानी बेलो होरिज़ोंटे के कुछ निवासियों को एक मैसेज मिला जिसमें लिखा था, “खुद को बचाएं, एलियन का हमला. इंसानों, हम आ गए हैं. एक और मैसेज में मेट्रोपॉलिटन इलाके में संभावित बवंडर की चेतावनी दी गई थी.

बाद में अधिकारियों ने साफ़ किया कि कोई एलियन हमला नहीं हुआ था. नेशनल सिविल डिफेंस के अनुसार नेशनल अलर्ट प्लेटफ़ॉर्म के साथ छेड़छाड़ की गई थी. एजेंसी ने बताया कि शनिवार को तड़के 1:30 बजे सिस्टम को ऑफ़लाइन कर दिया गया, क्योंकि एक थर्ड पार्टी ने देश के कई इलाकों में दूर से ही अलर्ट भेज दिए थे. फ़ेडरल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टेक्नीशियन प्लेटफ़ॉर्म को ठीक करने में लगे हैं. इस घटना के बाद ब्राजील में मीम्स की बाढ़ आ गई. ब्राजील के नागरिकों ने कहा कि इसी अलर्ट सिस्टम का काम लोगों को असली आपदाओं के बारे में चेतावनी देना है लेकिन ये सिस्टम आधी रात को 'बेहद गंभीर' चेतावनी वाला फ़र्ज़ी मैसेज आसानी से घबराहट पैदा कर सकता है.

Next Story