विश्व

पूर्वी लद्दाख में लंबे खिंचते सीमा विवाद के बीच आई चीनी विदेश मंत्री की टिप्पणी, जानें क्या कहा

Renuka Sahu
21 Dec 2021 1:36 AM GMT
पूर्वी लद्दाख में लंबे खिंचते सीमा विवाद के बीच आई चीनी विदेश मंत्री की टिप्पणी, जानें क्या कहा
x

फाइल फोटो 

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में सीमा पर गतिरोध का प्रभावी तरीके से प्रबंधन और इसे नियंत्रित किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चीन (China) के विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi) ने कहा है कि भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) में सीमा पर गतिरोध का प्रभावी तरीके से प्रबंधन और इसे नियंत्रित किया है। इस साल अपने मंत्रालय के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए अपने संबोधन में उन्होंने यह बात कही।

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता जारी: विदेश मंत्री
पूर्वी लद्दाख में लंबे खिंचते सीमा विवाद के बीच उनकी यह टिप्पणी सामने आई है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर कई स्थानों पर गतिरोध का समाधान निकालने के लिए किए जा रहे प्रयासों का संक्षिप्त हवाला देते हुए वांग ने कहा, 'भारत और चीन ने कूटनीतिक और सैन्य माध्यमों से बातचीत जारी रखी है। दोनों देशों ने सीमावर्ती इलाके में तनाव का प्रभावी तरीके से प्रबंधन और इसे नियंत्रित किया है। दोनों देश द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक जटिल विश्व में चीन ने संकट को अवसरों में बदला है।'
पिछले साल मई में हिंसक झड़प के बाद से जारी है गतिरोध
उल्लेखनीय है कि पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के चलते दोनों देशों के संबंधों में ठहराव आ गया है। पिछले साल पांच मई को भारत और चीन की सेनाओं के बीच पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद गतिरोध शुरू हो गया। इसके चलते दोनों देशों ने सीमा पर बड़ी संख्या में सैनिक और हथियार तैनात कर दिए। कई दौर की कूटनीतिक और सैन्य वार्तालाप के बाद दोनों देश गोगरा और पैंगोंग झील के उत्तरी तथा दक्षिणी क्षेत्र से अपने सैनिक हटा चुके हैं।
Next Story