विश्व

चीन ने आज लान्च किया तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर

Sarita
17 Jun 2022 11:21 AM IST
China launched third aircraft carrier today
x

फाइल फोटो 

चीन ने शुक्रवार को तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर फुजियान को लान्च किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चीन (China) ने शुक्रवार को तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर फुजियान (Fujian) को लान्च किया है। आधिकारिक मीडिया रिपोर्ट में यह बात सामने आई। शंघाई में कोरोना संक्रमण की वजह से लगाए गए लाकडाउन के कारण इसकी लान्चिंग में देरी हुई। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLAN) की 73वीं वर्षगांठ के करीब 23 अप्रैल को इसे लान्च किया जाना था। फुजियान के पूर्वी तटीय प्रांत से चीन ने अपने तीसरे एयरक्राफ्ट कैरियर को आज लान्च किया। चीन का पहला एयरक्राफ्ट कैरियर Liaoning था जिसे 2012 में विकसित किया गया था। इसके बाद दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर शानडोंग (Shandong) था जिसे 2019 में विकसित किया गया था।

Next Story