विश्व

आर्कटिक सागर में मार्ग बनाने के लिए चीन ने प्रकट भागीदारी की रुचि

Gulabi
5 March 2021 3:15 PM GMT
आर्कटिक सागर में मार्ग बनाने के लिए चीन ने प्रकट भागीदारी की रुचि
x
जलवायु परिवर्तन के कारण आर्कटिक सागर के बर्फ से ढके हिस्से पिघल रहे हैं

जलवायु परिवर्तन के कारण आर्कटिक सागर के बर्फ से ढके हिस्से पिघल रहे हैं। ऐसे में चीन ने 'ध्रुवीय रेशम मार्ग' (पोलर सिल्क रोड) बनाने में अपनी भागीदारी की रुचि प्रकट की है। इसके साथ ही, इस ध्रुवीय मार्ग के एक नया समुद्री मार्ग बनने की संभावना बढ़ गई है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक चीन आर्कटिक पर सहयोग में और ध्रुवीय रेशम मार्ग के निर्माण में हिस्सा लेगा। चीन के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए 14 वीं पंचवर्षीय योजना (2021-2025) के मसौदा और 2035 तक के दीर्घकालीन लक्ष्यों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी गई है।
दोनों ही योजनाएं चीन की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस को सौंपी गई है, जिसका शुक्रवार से यहां वार्षिक सत्र शुरू हो रहा है।
Next Story