
x
DEMO PIC
ओटावा (आईएएनएस)| कनाडा ने मंकीपॉक्स के 1,411 मामलों की पुष्टि की है, जिनमें 38 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य एजेंसी ने शुक्रवार को बताया, "पुष्टि किए गए मामलों में से, 674 ओंटारियो से, 521 क्यूबेक से, 167 ब्रिटिश कोलंबिया से, 41 अल्बर्टा से, तीन सस्केचेवान से, दो युकोन से और एक-एक नोवा स्कोटिया, मैनिटोबा और न्यू ब्रंसविक से है।"
शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, "कनाडा में दूसरी डोज इसी सप्ताह शुरू हुई। दूसरी डोज, केवल उन लोगों के लिए है, जिनमें लक्षण नहीं हैं, पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जा सकती हैं।"
विशेषज्ञों के अनुसार, "मंकीपॉक्स एक वायरल बीमारी है, जो एक संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है, जिसमें गले लगाना, चुंबन, मालिश या संभोग शामिल है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





