
x
रोम: इटली के नहरों वाले शहर वेनिस के पास एक बस के ओवरपास से ट्रेन की पटरियों के पास गिरने और फिर उसमें आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल भी हुये हैं, हालांकि स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों में उनकी संख्या अलग-अलग बताई जा रही है। अनुमान है कि 12 से 40 लोग घायल हुए हैं जिनमें से कम से कम दो की हालत गंभीर है। इसके अतिरिक्त, "कई" अन्य के लापता होने की भी सूचना है।
मंगलवार को आई रिपोर्ट में कहा गया है कि मरने वालों की संख्या अभी भी बढ़ सकती है। घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पतालों में चल रहा है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि एक बस वेनिस के मेस्त्रे क्षेत्र में वेम्पा ओवरपास पर लगी बाड़ को तोड़ते हुए लगभग 10 मीटर नीचे रेल की पटरियों के पास एक खाली क्षेत्र में गिर गई। कथित तौर पर गिरते ही बस में आग लग गई।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने "व्यक्तिगत और सरकार की ओर से गहरी संवेदना" व्यक्त की और कहा कि वह घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रही हैं। रोम के क्विरिनले पैलेस ने कहा कि इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेल्ला ने वेनिस के मेयर लुइगी ब्रुगनारो को फोन करके इस त्रासदी पर दु:ख व्यक्त किया है।
ब्रुगनारो ने सोशल मीडिया पर कहा, "आज शाम हमारे समुदाय में एक बड़ी त्रासदी हुई।'' उन्होंने कहा कि ''बस गिरने से मरने वाले अनेकों लोगों की याद में'' आधिकारिक शोक का आह्वान किया गया है।
ब्रुगनारो ने इसे "एक सर्वनाशकारी दृश्य" कहा। वेनिस शहर ने सोशल मीडिया पर कहा कि वेम्पा ओवरपास, जहां त्रासदी हुई थी, यातायात के लिए बंद कर दिया गया है, और पुलिस तथा फायरफाइटर जीवित बचे लोगों की तलाश करने, घायलों की मदद करने और स्थिति का आकलन करने के लिए घटनास्थल पर हैं। किसी भी आधिकारिक स्रोत ने मरने वालों की संख्या, घायलों की संख्या या दुर्घटना के कारणों की सूचना नहीं दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





