विश्व

क्रूर मर्डर, स्क्रैप कारोबारी की लाश पर नाचे हत्यारे

Nilmani Pal
14 July 2025 7:30 AM IST
क्रूर मर्डर, स्क्रैप कारोबारी की लाश पर नाचे हत्यारे
x
पढ़े पूरी खबर

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पुराने इलाके में एक स्क्रैप कारोबारी लाल चंद सोहाग की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. राजधानी की प्रमुख यूनिवर्सिटी के सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए हैं और अंतरिम सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.

समाचार एजेंसी के मुताबिक इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें देखा जा सकता है कि हमलावरों ने सोहाग को कंक्रीट के स्लैब से जमकर पीटा. और तब तक पीटते रहे, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. क्रूरता की हदें यहीं नहीं थमीं, हमलावर उसके शव पर नाचते हुए दिखाई दिए. ये घटना मिटफोर्ड अस्पताल के सामने हुई, जहां दिनदहाड़े उस पर हमला किया गया. आरोप है कि हमलावर जबरन वसूली करने वाले लोग थे.

बांग्लादेश के प्रथम अलो अखबार के मुताबिक कोतवाली थाने में लाल चंद की बहन मंजूआरा बेगम ने हत्या का मामला दर्ज कराया है, जिसमें 19 नामजद आरोपियों के साथ 15–20 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो के पास अवैध हथियार भी मिले हैं.

Next Story
null