
x
Brazil ब्राजील : ब्राजील के बेलेम में जारी संयुक्त राष्ट्र सीओपी30 जलवायु सम्मेलन के मुख्य आयोजन स्थल पर बृहस्पतिवार को आग लग गई, जिसके बाद हजारों लोगों को वहां से भागना पड़ा। घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है। दर्जनों एंबुलेंस घटनास्थल पर हैं वहीं दमकल गाड़ियां भी लगातार पहुंच रही हैं।
आग दोपहर करीब दो बजे (स्थानीय समयानुसार) ‘ब्लू जोन' में लगी, जहां सभी बैठकें, वार्ताएं होती हैं और देश-वार पवेलियन, मीडिया सेंटर व सभी उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों के कार्यालय हैं। आग लगने की खबर फैलते ही लोग निकास द्वारों से बाहर की ओर भागने लगे। जलवायु परिवर्तन संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) सचिवालय ने एक तत्काल परामर्श जारी किया और सभी लोगों से कार्यक्रम स्थल खाली करने की अपील की।
परामर्श में कहा गया है, "ध्यान दें: जोन बी में आग लगने की घटना हुई है। कृपया कार्यक्रम स्थल को तुरंत खाली कर दें। सचिवालय की ओर से विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी।" संयुक्त राष्ट्र के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आग बुझा दी गई है, लेकिन पूरे इलाके में जांच जारी है, इसलिए किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है और फिलहाल स्थिति का आकलन किया जा रहा है।
यूएनएफसीसीसी के वार्षिक सम्मेलन (सीओपी) के लिए 190 से अधिक देशों के प्रतिनिधि यहां एकत्रित हुए हैं। सीओपी30 शिखर सम्मेलन 10 से 21 नवंबर तक ब्राजीलियाई शहर बेलेम में हो रहा है।
TagsBrazilCOP30 क्लाइमेटवेन्यूआग BrazilCOP30 ClimateVenueFire जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





