विश्व

क्वाड देशों की बैठक में मंथन, यूक्रेन संकट सुलझाने के लिए भारत की मदद ले रहा अमेरिका

Renuka Sahu
16 Feb 2022 3:33 AM GMT
क्वाड देशों की बैठक में मंथन, यूक्रेन संकट सुलझाने के लिए भारत की मदद ले रहा अमेरिका
x

फाइल फोटो 

अमेरिका ने कहा है कि वो यूक्रेन मामले में भारत समेत अन्य क्वाड देशों की मदद ले रहा है और उनके साथ मिलकर काम कर रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अमेरिका ने कहा है कि वो यूक्रेन मामले में भारत समेत अन्य क्वाड देशों की मदद ले रहा है और उनके साथ मिलकर काम कर रहा है। अमेरिका के उप प्रेस सचिव के. जीन पियरे ने कहा कि क्वाड नेताओं ने चर्चा की है कि रूस की आक्रामकता न केवल यूक्रेन के लिए बल्कि पूरे अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित प्रणाली के लिए खतरा है।

मंगलवार को व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव के. जीन पियरे ने कहा कि पिछले दिनों क्वाड देशों के साथ विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बैठक की थी।
इस बैठक में अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को रूस द्वारा दी जा रही चुनौतियों और यूरोपीय सहयोगियों का समर्थन करने की हमारी तत्परता पर चर्चा हुई थी। उन्होंने यूक्रेन को लेकर रूस पर लगे प्रतिबंध पर कहा, हम विस्तार में नहीं जा रहे हैं। हम अपनी चर्चाओं को लेकर स्पष्ट हैं। हम भारत सहित कई सहयोगी महत्वपूर्ण भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
पियरे ने कहा कि हम अन्य मुद्दों पर भी आगे रणनीतिक साझेदारी करते रहेंगे, जिसमें स्वतंत्र और नियंत्रण मुक्त हिंद-प्रशांत सागर का मुद्दा भी है। पियरे ने दक्षिण एशिया और हिंद महासागर क्षेत्र में भारत को क्वाड देशों की शक्ति और क्षेत्रीय विकास का इंजन बताया।
Next Story