विश्व

व्लादिमीर पुतिन को 'पागल' बताने वाली 23 साल की मॉडल का सूटकेस में मिला शव, एक साल से थी लापता

Renuka Sahu
21 March 2022 5:31 AM GMT
व्लादिमीर पुतिन को पागल बताने वाली 23 साल की मॉडल का सूटकेस में मिला शव, एक साल से थी लापता
x

फाइल फोटो 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को खुलेआम मनोरोगी बताने वाली 23 साल की फेमस मॉडल ग्रेटा वेडलर का शव एक सूटकेस में पाया गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को खुलेआम मनोरोगी बताने वाली 23 साल की फेमस मॉडल ग्रेटा वेडलर का शव एक सूटकेस में पाया गया है। वह पिछले लगभग एक साल से गायब थीं। हालांकि उनका सोशल मीडिया अकाउंट ऐक्टिव था। वेडलर ने पिछले साल व्लादिमीर पुतिन को लेकर पोस्ट किया था और कहा था कि पुतिन एक 'पागल' इंसान हैं।

मॉडल ग्रेटा वेडलर ने पुतिन की आलोचना करने के बाद हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि रूस की अखंडता बचाने की कोशिश की वजह से एक दिन मेरा दुखद अंत हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट् का कहना है कि ग्रेटा के पूर्व प्रेमीत दिमित्री कोरोविन ने उसकी हत्या की और वही ग्रेटा का सोशल मीडिया अकाउंट भी हैंडल करता रहा। बताया जा रहा है कि ग्रेटा की हत्या और पुतिन की आलोचना के बीच कोई संबंध नहीं है। ग्रेटा की अपने पूर्व प्रेमी से पैसों को लेकर बहस हुई थी। जिसके बाद उसने मॉडल का गला घोंट दिया।
आरोपी ने कबूल किया जुर्म
आरोपी ने कबूला है कि हत्या करने के लिए वह ग्रेटा को 300 मील दूर ले गया था। इसके बाद गला दबाकर हत्या की और शव को सूटकेस में भरकर गाड़ी की डिक्की में डाल दिया। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि कत्ल के बाद वह शव के साथ ही होटल में पूरी रात सोता रहा।
ग्रेटी की हत्या के बाद आरोपी एक साल तक उसका सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल करता रहा। यह बात स्वीकार करते हुए कोरोविन ने कहा कि ऐसा उसने इसलिए किया ताकि किसी को मॉडल के मर्डर का शक न हो।
Next Story