विश्व

पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ब्लास्ट, 3 अफसरों की मौत

Nilmani Pal
19 July 2025 6:10 AM IST
पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ब्लास्ट, 3 अफसरों की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

अमेरिका। लॉस एंजेलिस काउंटी शेरिफ विभाग के बिस्कैलुज ट्रेनिंग सेंटर में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) जोरदार धमाका हुआ. जिसमें कम से कम तीन डिप्टी शेरिफ अधिकारियों की मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब शेरिफ का स्पेशल एनफोर्समेंट ब्यूरो (S.E.B.) कुछ प्रकार के धमाकाकों को संभाल रहा था.

यह ट्रेनिंग सेंटर ईस्टर्न एवेन्यू पर स्थित है और लॉस एंजेलिस काउंटी शेरिफ विभाग की विशेष इकाइयों, जैसे बम निरोधक दस्ते और आग व धमाका विशेषज्ञों का प्रमुख केंद्र है. धमाका का केंद्र एक बम निरोधक वाहन के पास बताया जा रहा है, जो उस समय परिसर में खड़ा था.

घटना की जानकारी मिलते ही लॉस एंजेलिस काउंटी फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंच गईं और तुरंत राहत कार्य शुरू किया. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका में अन्य कितने लोग घायल हुए हैं. दमकल अधिकारियों और स्थानीय मीडिया ने तीन अधिकारियों के मारे जाने की पुष्टि की है, लेकिन अन्य घायलों की संख्या और उनकी हालत के बारे में जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

LASD (लॉस एंजेलिस शेरिफ विभाग) ने अब तक इस घटना के कारण या धमाका की प्रकृति को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. विभाग ने केवल इतना बताया है कि एक तेज धमाका हुआ है और जांच जारी है.

Next Story
null