
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरपर्सन बिलावल भुट्टो जरदारी (Bilawal Bhutto Zardari) ने इमरान खान (Imran Khan) सरकार पर तीखा हमला बोला है. पाकिस्तान (Fuel Crisis in Pakistan) में जारी गैस के संकट पर गंभीर चिंता जताते हुए बिलावल भुट्टो ने इमरान सरकार को 'अक्षम' करार दिया. उन्होंने कहा कि इमरान खान की अगुवाई वाली पीटीआई सरकार के सत्ता से बाहर होने पर ही पाकिस्तान को सभी समस्याओं से मुक्ति मिल पाएगी. पीपीपी के चेयरमैन ने बढ़ती महंगाई के लिए इमरान को देश से माफी मांगने के लिए कहा.
'बढ़ती महंगाई के लिए देश से माफी मांगे इमरान'
बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि इमरान खान की अगुवाई वाली पीटीआई सरकार देश में लगातार संकट पैदा कर रही है. इससे लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं. बिलावल ने कहा कि पीटीआई सरकार की नीतियों की वजह से देश में लोग भूख से मर रहे हैं, इसके लिए इमरान खान को देश से माफी मांगनी चाहिए. देश में गहराए गैस संकट पर इमरान सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार ने समय पर अगर एलएनजी का आयात किया होता, तो देश में गैस का संकट नहीं होता. उन्होंने कहा कि गैस की कीमत में वृद्धि किए जाने से आम लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.





