विश्व
बाइडन का भारतीय मूल के सामाजिक कार्यकर्ता को पत्र, जानें क्या कहा?
Gulabi Jagat
17 May 2022 5:49 PM IST

x
विश्व न्यूज
वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने कहा कि 21वीं सदी में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए अन्य देशों की तुलना में अमेरिका बेहतर स्थिति में है। भारतीय मूल के एक सामाजिक कार्यकर्ता को लिखे पत्र में उन्होंने उम्मीद जताई कि हम मिलकर काम करेंगे तो निश्चित रूप से कामयाबी हासिल होगी।
बोस्टन स्थित भारतीय अमेरिकी सामाजिक कार्यकर्ता एवं फेडरेशन आफ इंडियन एसोसिएशन, न्यू इंग्लैंड के अध्यक्ष अभिषेक सिंह को एशियन विरासत माह की बधाई देते हुए बाइडन ने उम्मीद जताई कि एक न्यायपूर्ण, समृद्ध और सुरक्षित राष्ट्र बनाने के लिए अमेरिकी साझा आधार पर काम करेंगे। उन्होंने कहा, 'हमारा देश इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, हमें इसका मिलकर सामना करना है। आज हम जिस रास्ते पर चल रहे हैं, वह इतिहास के सबसे कठिन रास्तों में से एक है।
उधर, अमेरिका के गाला में एक भारतीय अमेरिकी लोकतांत्रिक निकाय 'ड्रीम विद एंबिशन' सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। बुधवार को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन को भारतीय मूल की सांसद प्रमिला जयपाल, रो खन्ना, एमी बेरा व राजा कृष्णमूर्ति संबोधित करेंगे।
Next Story





