ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री ने चीन से सैन्य गतिविधियों में पारदर्शिता की मांग की

World वर्ल्ड: ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने शनिवार सिंगापुर में एक बैठक के दौरान चीन से अपनी सैन्य आधुनिकीकरण और तैनाती के बारे में अधिक पारदर्शिता की अपील की। उनका कहना है कि चीन के साथ ऑस्ट्रेलिया का संबंध रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, लेकिन बेहतर संबंधों के लिए खुला संवाद जरूरी है।
इस वर्ष फरवरी में, तीन चीनी युद्धपोतों ने टैस्मान सागर में अप्रत्याशित लाइव-फायर ड्रिल की, जिससे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों ने आपत्ति जताई थी। इस अभ्यास के कारण 49 वाणिज्यिक उड़ानों को मार्ग बदलना पड़ा।
मार्ल्स ने कहा कि ये अभ्यास अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत थे, लेकिन चीन को कम व्यवधान पैदा करना चाहिए था। ऑस्ट्रेलिया ने इन युद्धपोतों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी।
ऑस्ट्रेलिया चीन की नौसेना क्षमता के विस्तार के मद्देनजर अपनी मिसाइल रक्षा प्रणाली मजबूत कर रहा है और अमेरिका से तीन न्यूक्लियर पनडुब्बियां खरीदने की योजना बना रहा है।





