
World वर्ल्ड: चीन ने अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के बयान पर कड़ा विरोध जताया है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि हेगसेथ ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन को खतरा बताकर गलत और विभाजनकारी बयान दिए। मंत्रालय ने हेगसेथ के सिंगापुर में दिए गए बयान को निंदनीय बताया और कहा कि उन्होंने क्षेत्रीय देशों के शांति को जानबूझकर नजरअंदाज किया।
चीन ने कहा कि अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में आक्रामक हथियार तैनात कर क्षेत्र में तनाव बढ़ाया है, जिससे यह इलाके अस्थिर हो रहे हैं। हेगसेथ ने भारत-प्रशांत के सहयोगियों से रक्षा खर्च बढ़ाने को कहा था, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 10 बिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर अतिरिक्त बजट देने की बात कही।
चीन ने अमेरिका को ताइवान मुद्दे पर आग के साथ खेलने से बचने की चेतावनी भी दी है। हेगसेथ ने कहा कि चीन द्वारा ताइवान पर कब्जा करने की कोशिश भयंकर परिणाम ला सकती है।





