विश्व

: तालिबान सदस्यों को ले जा रहे काफिले पर हमला, धमाके से कई घायल

Renuka Sahu
5 July 2022 12:47 AM GMT
Attack on convoy carrying Taliban members, many injured in blast
x

फाइल फोटो 

अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान सदस्यों को ले जा रहे एक काफिले पर हमला किया गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान सदस्यों को ले जा रहे एक काफिले पर हमला किया गया। सोमवार तड़के हुए इस धमाके में 20 से ज्यादा तालिबान सदस्य घायल हो गए हैं। फिलहाल तालिबान ने किसी मौत की पुष्टि नहीं की है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि दो तालिबानी इस धमाके में मारे गए हैं।

कुछ अज्ञात लोगों ने तालिबान 207 अल-फारूक कोर के सदस्यों को ले जा रही मिनी बस पर हमला किया। हेरात पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद शाह रसूल ने एक हमलावर के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने अपने ट्वीट में नागरिकों समेत कई अन्य के घायल होने का जिक्र किया है। इससे पहले 2 जुलाई को पूर्वी नंगरहार प्रांत के एक धार्मिक स्कूल में अज्ञात लोगों ने हथगोला फेंका था, जिसमें 8 लोग घायल हो गए थे।
दुल्हन को घर ले जाने के लिए सैन्य हेलीकॉप्टर
तालिबान एक बार फिर सुर्खियों में है। नए तालिबानी कमांडर ने अपनी नव विवाहिता दुल्हन को घर ले जाने के लिए एक सैन्य हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। उसने इस सैन्य हेलीकॉप्टर द्वारा पूर्वी अफगानिस्तान के लोगार से खोस्त प्रांत तक उड़ान भरवाई।
स्थानीय मीडिया खामा प्रेस ने बताया, इस कमांडर की पत्नी लोगार के बरकी बराक जिले की है। कमांडर ने अपने ससुर को 12 लाख अफगानी मुद्रा बेटी की शादी के बदले दहेज के रूप में दिए। तालिबान उप प्रवक्ता कारी यूसुफ ने ये आरोप दुश्मनों का दुष्प्रचार कहकर खारिज कर दिए।
Next Story