विश्व

अनुराग ठाकुर एक्टर रणवीर सिंह के साथ दुबई एक्सपो में जमकर थिरके नजर आए, पीयूष गोयल बोले- सबसे बड़ा स्टार्ट-अप हब बनना भारत का लक्ष्य

Sarita
29 March 2022 6:56 AM IST
अनुराग ठाकुर एक्टर रणवीर सिंह के साथ दुबई एक्सपो में जमकर थिरके नजर आए, पीयूष गोयल बोले- सबसे बड़ा स्टार्ट-अप हब बनना भारत का लक्ष्य
x

फाइल फोटो 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह दुबई एक्सपो में सोमवार को एक साथ थिरकते हुए नजर आए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह दुबई एक्सपो में सोमवार को एक साथ थिरकते हुए नजर आए। वहीं वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को अबूधाबी में भारतीय स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को लेकर आयोजित एक सत्र में कहा कि भारत दुनियाभर में स्टार्ट-अप इकोसिस्टम का सबसे बड़ा केंद्र बनने का लक्ष्य रख रहा है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार गोयल ने कहा कि वर्तमान में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम है। हमारा लक्ष्य इस मामले में पहला स्थान हासिल करने का है।गोयल का कहना था कि भारत स्टार्ट-अप इकोसिस्टम के लिए निवेशकों और उभरते उद्यमियों की एक विशेष जुगलबंदी का माहौल पेश कर रहा है। इसमें दोनों मिलकर एक विशेष लक्ष्य की संतुलित पूर्ति करने में सक्षम हो रहे हैं, जिससे दोनों को फायदा है।

वाणिज्य मंत्री ने कहा
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि यूएई के पास निवेश के लिए बहुत बड़ी रकम है और विशाल बाजार वाला भारत उसके लिए निवेश का आकर्षक गंतव्य है। दोनों देशों के पास विलक्षण प्रतिभाएं और विशेषज्ञताएं हैं। वे स्थायित्व, अंतरिक्ष तकनीक, संपर्क, उभरती तकनीकों और डाटा विश्लेषण व आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर सकते हैं।
वाणिज्य मंत्री ने आगे कहा कि दुबई एक्सपो में भारत पैवेलियन को अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। यहां देश की स्टार्ट-अप कंपनियों को पूंजी जुटाने और नए करार के मौके मिले हैं। यहां करीब 700 स्टार्ट-अप कंपनियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
Next Story