
World वर्ल्ड: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने 2025 के लिए बजट प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें सरकार 163 अरब डॉलर की कटौती करना चाहती है। ये कटौती उन योजनाओं में होगी जो सेना और अनिवार्य सामाजिक योजनाओं को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में लागू होती हैं।
बजट में सबसे ज्यादा ध्यान रक्षा और सीमा सुरक्षा पर दिया गया है। सेना का बजट 13% और होमलैंड सिक्योरिटी का बजट करीब 65% तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। वहीं दूसरी तरफ, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक क्षेत्रों में 23% तक की कटौती की बात कही गई है।
सरकार का कहना है कि यह बजट देश की सुरक्षा और आर्थिक मजबूती के लिए जरूरी है। व्हाइट हाउस के बजट निदेशक ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि अमेरिका अपनी गिरावट को रोकते हुए फौज और सुरक्षा एजेंसियों को प्राथमिकता दे।
हालांकि, विपक्ष ने इस बजट का कड़ा विरोध किया है। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चक शूमर ने कहा कि यह बजट अमीरों को फायदा पहुंचाने वाला है, जिसमें आम लोगों की जरूरतों की अनदेखी की गई है।





