नाटो प्रमुख रुटे का प्रस्ताव, रक्षा खर्च को बढ़ाकर जीडीपी का 3.5% और सुरक्षा पर 1.5% खर्च की सिफारिश

World वर्ल्ड: नाटो महासचिव मार्क रुटे ने एक नया प्रस्ताव रखा है, जिसमें सदस्य देशों से कहा गया है कि वे रक्षा खर्च को जीडीपी का 3.5% और व्यापक सुरक्षा क्षेत्रों में अतिरिक्त 1.5% खर्च करें। यह कदम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 5% की मांग को पूरा करने की दिशा में एक संतुलित प्रयास माना जा रहा है।
वर्तमान में नाटो का लक्ष्य जीडीपी का कम से कम 2% रक्षा पर खर्च करना है, जिसे अब तक 32 में से 22 सदस्य देश पूरा कर चुके हैं। हालांकि, रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद नाटो देश इसे अपर्याप्त मान रहे हैं।
रुटे का यह प्रस्ताव जून में हेग में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन से पहले सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार, 1.5% का अतिरिक्त खर्च ऐसी बुनियादी सुविधाओं पर हो सकता है जो सैन्य गतिविधियों को सुचारू बनाने में मदद करें, जैसे सड़कों और पुलों का उन्नयन।
नाटो की प्रवक्ता एलिसन हार्ट ने सीधे पुष्टि नहीं की, लेकिन उन्होंने माना कि रुटे ने पहले भी रक्षा बजट में वृद्धि की वकालत की है।





