
x
American अमेरिका: अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में बुधवार को एक कैथोलिक चर्च में हुई गोलीबारी की घटना से लोगों में डर का माहौल है। यह घटना उस समय हुई जब बच्चे स्कूल की प्रार्थना में शामिल थे। हमलावर ने चर्च की खिड़कियों से राइफल से गोलियां चलाईं, जिसमें दो बच्चों (8 और 10 साल) की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि हमलावर ने बाद में खुद को भी गोली मार ली। ऐसे में अब इस घटना की जांच तेज हो गई है।
एफबीआई निदेशक काश पटेल ने मामले में कहा कि इस घटना की जांच एक आतंकवादी हमले और कैथोलिक समुदाय के खिलाफ घृणा अपराध के रूप में की जा रही है। मिनियापोलिस के पुलिस प्रमुख ब्रायन ओ'हारा के ताजा बयान के अनुसार, 20 साल के अकेले हमलावर का कोई बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। उसका नाम रॉबिन वेस्टमैन बताया जा रहा है। हमलावर ने चर्च के कुछ दरवाजे लकड़ी से बंद कर दिए थे और वहां एक स्मोक बम भी मिला, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला।
TagsAmericanस्कूलगोलीबारी AmericanSchoolShooting जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





