विश्व

अमेरिकी पत्रिका का दावा, गंभीर बीमारी से पीड़ित है रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर से लड़ रहे जंग

Renuka Sahu
16 May 2022 2:25 AM GMT
American magazine claims, Russian President Vladimir Putin is suffering from serious illness, fighting against blood cancer
x

फाइल फोटो 

एक अमेरिकी पत्रिका ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की खबर दी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एक अमेरिकी पत्रिका ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की खबर दी है। रूसी नेता के करीबी एक कुलीन शख्स के हवाले से यह दावा किया है। पुतिन की स्वास्थ्य को लेकर यह शख्स पश्चिम के एक वेंचर कैपेटलिस्ट से बात कर रहा था। इस बातचीत की रिकॉर्डिंग पत्रिका के पास उपलब्ध है।

वहीं एक पूर्व ब्रिटिश जासूस ने भी पुतिन के गंभीर रूप से बीमार होने की बात कही है। क्रिस्टोफर स्टील नामक इस पूर्व जासूस ने स्काई न्यूज को कहा, निश्चित रूप से हम रूस और दूसरी जगहों से अपने सूत्रों से जो सुन रहे हैं उसके अनुसार पुतिन गंभीर रूप से बीमार हैं। स्टील ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक डोजियर लिखा है और आरोप लगाया था कि 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस ने दखल दिया था।
रूसी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहों का दौर तब शुरू हुआ जब पुतिन पिछले सप्ताह रूस के विक्ट्री डे उत्सव में बेहद कमजोर नजर आए थे। इस दौरान परेड देखते हुए वह गहरे हरे रंग का कपड़ा पैरों पर डाले थे। इस दौरान वह द्वितीय विश्व युद्ध के योद्धाओं के साथ बैठे थे। काले बॉम्बर जैकेट पहने पुतिन खांसते भी नजर आए थे।
Next Story