विश्व

अमेरिका: प्रभावित टैक्सास को आपदा प्रांत किया घोषित

Rounak Dey
21 Feb 2021 2:24 PM IST
अमेरिका: प्रभावित टैक्सास को आपदा प्रांत किया घोषित
x
व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक राष्ट्रपति ने टैक्सास को आपदा प्रभावित प्रांत घोषित करते हुए

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने सर्दियों के तूफान से प्रभावित टैक्सास को आपदा प्रांत घोषित किया है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक राष्ट्रपति ने टैक्सास को आपदा प्रभावित प्रांत घोषित करते हुए 11 फरवरी के बाद शुरू हुए सर्दियों के तूफान से पीड़ितों की मदद के लिए प्रांतीय और स्थानीय वसूली के वास्ते केंद्रीय सहायता के आदेश दिये हैं। बयान के मुताबिक प्रभावित इलाकाें के लिए केंद्रीय फंड के आवंटन का भी निर्णय लिया गया है।


Next Story