विश्व

अमेरिका : बफेलो के मैकिन्ले हाई स्कूल में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में छात्र और सुरक्षा गार्ड घायल, संदिग्ध की तलाश जारी

Renuka Sahu
10 Feb 2022 4:12 AM GMT
अमेरिका : बफेलो के मैकिन्ले हाई स्कूल में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में छात्र और सुरक्षा गार्ड घायल, संदिग्ध की तलाश जारी
x

फाइल फोटो 

अमेरिका के बफेलो के मैकिन्ले हाई स्कूल में गुरुवार को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में छात्र और सुरक्षागार्ड घायल हो गए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अमेरिका के बफेलो के मैकिन्ले हाई स्कूल में गुरुवार को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में छात्र और सुरक्षागार्ड घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, स्कूल के मैदान में लोगों के दो समूहों के बीच लड़ाई के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुरक्षा गार्ड जिसे पैर में गोली लगी थी, स्थिर स्थिति में है। वहीं घायल छात्र की सर्जरी चल रही है।

Next Story